राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड स्थित माधोपुर गांव में एसबीयू ट्रस्ट द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कम्बल व स्वेटर का वितरण किया गया। इस समारोह का उद्घाटन भाजपा नेता हृदयानंद उपाध्याय द्वारा पूर्व सैनिक श्यामदेव उपाध्याय को सम्मानित करने के साथ हुआ। श्री उपाध्याय ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा मानव धर्म है। सक्षम लोगों को अपने गांव व पड़ोस के असहायों को हर संभव मदद करनी चाहिए। पूर्व मुखिया विजय कुमार उपाध्याय व समाजसेवी अवधेश उपाध्याय ने कहा कि ट्रस्ट गांव के सामाजिक व शैक्षणिक विकास में भी मदद करेगा। कंबल, स्वेटर आदि वस्त्रों का वितरण दूर दूर से आये जरूरत मंदों के बीच किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश, विवेक, संदीप, जलधर उपाध्याय, बंटी बाबू आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग