राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव के मिसिर टोला में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर हुई गाली-गलौज के दौरान एक 62 वर्षीय वृद्ध की तबीयत बिगड़ गई। जिसकी सदर अस्पताल छपरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दाउदपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृतक स्व. राजेंद्र चौबे का पुत्र हरिशंकर चौबे बताया जाता है। इस सम्बंध मृतक के पुत्र इंद्रजीत चौबे ने दाउदपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमे गांव के हीं तीन लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में इंद्रजीत चौबे ने कहा है कि मेरे पिता हरिशंकर चौबे बीमार चल रहे थे। मैं अपने दरवाजे पर पिता के साथ बैठा था। तभी पिंटू मिश्रा, निर्भय मिश्रा व सुगांती देवी दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने के साथ हीं लात-घुस्से से मारने लगे। इस बीच पास के कुछ लोगों ने पहुंच कर बीच-बचाव कर उन्हें हटाया। वहीं पिता को इलाज के सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद के कारण उनके लोगों के द्वारा पहले भी गाली-गलौज किया जाता था। उनकी प्रताड़ना के कारण हीं मेरे पिता की मौत हुई है। थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग