राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की सुविधा हेतु मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल कार्यालय पर 15 दिसम्बर, 2022 को पेंशन अदालत आयोजित की जा रही है। यह पेंशन अदालत मंडल स्तर पर पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेन्दु सभागार कक्ष में प्रातः 11.00 बजे से आयोजित होगी। पेंशन अदालत की कार्यवाही के दौरान भूतपूर्व कर्मचारी एवं आश्रित जिन्होंने प्रतिवेदन दिया वे उपस्थित हो सकते है। इस पेंशन अदालत में वाराणसी मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्य अपने-अपने परिवादों के साथ उपस्थित रहेंगे । कर्मचारियों के पेन्शन एवं अन्य प्रकार के देयों पर त्वरित कार्यवाही कर उचित निर्णय लेने के लिए लेखा एवं वित्त विभाग तथा कार्मिक विभाग के सक्षम उच्चाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। यह सूचना पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट (www.ner.indianrailways.gov.in) पर भी देखी जा सकती है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग