राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया बाजार पर सड़क किनारे हल्ला-हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी लालदेव सहनी का पुत्र राज कुमार सहनी है। जो कि शराब के नशे में तरैया बाजार पर सड़क किनारे हल्ला-हंगामा कर रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर जब ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से उसकी जांच की गई तो उसके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसे जुर्माने के लिए छपरा कोर्ट भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग