राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। सीमावर्ती थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में हुई दर्जनों लोग की मौत के बाद तरैया थाना पुलिस ने सरकारी वाहन से बुधवार को शराबबंदी पर माइकिंग कर प्रचार प्रसार किया। पुलिस ने आमजनों से अपील किया कि मसरख, इसुआपुर, मढ़ौरा थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अवस्था में लोग की मौत हो गई है। इस लिए चोरी छिपे शराब का सेवन न करे। आशंका जताया जा रहा है कि जहरीले शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। अगर कोई भी व्यक्ति शराब छुपाकर कर रखे है तो उसे नष्ट कर दे। जहरीले शराब पीने से आपकी मौत हो जायेगी तथा आपके परिवार अनाथ हो सकता है। कृपया किसी भी परिस्थिति में शराब का सेवन न करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग