राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान के तहत नारायणपुर व बेलहरी गांव में छापेमारी कर दो धंधेबाजों को 45 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पीएसआइ प्रवेश कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर गांव निवासी रामायण मांझी को उसके घर के आगे पलानी से 25 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं बेलहरी गांव निवासी चन्देश्वर मांझी को उसके पालानी से 20 लीटर देशी शराब स्प्रीट बरामद किया गया है। वहीं चन्देश्वर मांझी शराब के नशे में चूर था। पुलिस दोनों धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को छपरा जेल भेजकर आगे की कारवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग