राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में चोरी से बिजली जलाते हुए छह लोगों को तरैया विद्युत विभाग की टीम ने पकड़ा है। तरैया प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार के नेतृत्व विद्युत कर्मी राकेश कुमार सिंह, रौशन सिंह, लालबाबू मांझी, सोनू कुमार सिंह शामिल थे। जेई श्री कुमार के द्वारा तरैया थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी कहा गया है कि बाइपास व चोरी से बिजली जलाने वालों में चांदपुरा गांव निवासी विनय लाल पर 8255 रुपये, जय किशोर सिंह पर 18653 रुपये, उदय सिंह पर 13203 रुपये, रुक्मिणी देवी पर 17899 रुपये, सगुनी राजवारा निवासी शेख अली उल्लाह पर 18653 रुपये, छोटा माधोपुर निवासी जमशेद पर 68203 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विद्युत विभाग के द्वारा छापेमारी से चोरी से बिजली जलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग