
बाढ़ के गहरे पानी में युवती डूबी, गांव वालों ने बचा पहुंचाया पीएचसी,सदर रेफर
मशरक थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के वार्ड-1 भाट टोली में बाढ़ के डूबे घर से निकलने के दौरान युवती गहरे पानी में चली गई। परिजनों द्वारा चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोगों ने गहरे पानी से निकाल अचेतावस्था में पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां उसकी पहचान मंजूर राय की 20 वर्षीय पुत्री मुस्कान खातुन के रूप में हुई। मामले में परिजन ने बताया कि घर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है इससे पानी में गहराई का अंदाजा नहीं लग रहा हैं वही घोघाड़ी नदी में पानी का बहाब घर के चारों तरफ से हैं इसी बहाव में युवती गिर गई। और तेज बहाव में डूबने लगी पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने युवती की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग