राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। रसूलपुर थाना के एसआई विजय कुमार यादव व एएसआई मुन्ना कुमार ने रात्रि गश्ती के दौरान झुखुड़िया माई के स्थान के पास से एक बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को खदेड़ कर सीवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान गिरफ्तार बाइक चोरों के पास से एक चाकू व दो मोबाइल फोन बरामद किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग