राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी- छपरा मुख्य मार्ग पर धनी छपरा गांव के समीप बुधवार को ट्रक में स्कॉर्पियो की हुई टक्कर में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना में स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि धनी छपरा गांव के समीप पहले से एक ट्रक खड़ी थी। तभी तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जोरदार आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण आनन-फानन में घायल चालक सहित दो लोगों को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में चालक वीरेंद्र कुमार यादव व एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग