राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर बाजार पर भोज के दौरान एक पांच वर्षीय बच्ची छेड़खानी से का मामला सामने आने पर जमकर हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने जमकर आरोपी युवक की पिटाई कर दी। जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची दाउदपुर थाना पुलिस पर लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में दो पुलिस-कर्मी घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस छेड़खानी के आरोपी युवक को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं जिला वरीय पुलिस के निर्देश पर पुलिस ने बच्ची को इलाज कराने हेतु छपरा ले जाकर महिला थाने के सुपुर्द कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग