राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। छपरा-मांझी मुख्य मार्ग स्थित इनई गांव के पास सड़क पर बुधवार की शाम बाइक सवार मां-बेटे को तेजगति ट्रक ने धक्का मार दिया। दुर्घटना में महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गया। मृतका इनई गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह की पत्नी सबिता देवी (50) वर्ष थी। मृतका सबिता देवी पूर्व में इनई पंचायत की उप मुखिया रह चुकी थीं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम सबिता देवी अपने पुत्र के साथ रिविलगंज बाजार से अपने घर इनई गांव आ रही थी कि घर से करीब दो तीन सौ मीटर पहले इनई फ्लावर मील के सामने सड़क पर पीछे से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित एक ट्रक ने धक्का मार दिया। ट्रक के धक्का लगने से मोटर साइकिल पर पीछे बैठी सबिता देवी लहू लुहान होकर सड़क पर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गयी। वही ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। पूर्व मुखिया के शव के पास लोगों की लगी भीड़ से सड़क पर यातायात बाधित हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग