मशरक(सारण)। स्थानीय थाना पुलिस के अधिकारियों को थाना मे कार्यरत महिला कांस्टेबल ने राखी बाधी। मौके पर महिला कांस्टेबल ने बताया कि आज कोरोना और बाढ़ जैसी महामारी में अपने परिवार से दूर हमारे ये थाना मे कार्यरत पुलिसकर्मी भाई हैं और कोरोना और बाढ़ राहत योद्धा के रूप में हम सभी की सेवा में बिना अपनी जान की परवाह किये बिना निरंतर लगे हुए हैं । ऐसे में आज इनकी कलाई पर राखी बाँध कर ईशवर से इनकी लम्बी उम्र की कामना करते हैं ।वही पुलिसकर्मीयों समेत अधिकारियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अपने न हों तो क्या हुआ, ये अपने हैं, हम इनका ख्याल रखेंगे । हमें इस बात का फक्र है कि हमारा परिवार नजदीक न होते हुए भी राखी बांधने महिला पुलिस बल की हमारी बहनें आई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला पुलिस बहनों से राखी बंधवाने के बाद ऐसा महसूस हुआ कि पूरा देश ही हमारा परिवार है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग