राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

नगर पंचायत एकमा बाजार में मतदान के लिए प्रचार- प्रसार का शोर थमा, मतदान कल 

  • प्रत्याशी व उनके समर्थक अब मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क साध रहे 
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/छपरा (सारण)। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत कुल 19 वार्डों वाले नगर पंचायत एकमा बाजार में आगामी 18 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद पदों के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा वाहनों व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से चलाए जा रहे प्रचार-प्रसार का शोर शुक्रवार की शाम पांच बजे से थम गया। इसके साथ ही अब मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद पदों के प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क साधने में जुट गए हैं।
आचार संहिता उल्लंघन पर होगी कार्रवाई: बीडीओ 
इस संबंध में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह एकमा बीडीओ डॉ सत्येंद्र पाराशर ने बताया कि अब अगर कोई उम्मीदवार प्रचार-प्रसार करेंगें, तो वह आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा और उनके ऊपर वैधानिक कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत एकमा बाजार में पहले चरण में मतदान 18 दिसंबर को होगा। मतदान रविवार की सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक होगा। वहीं 20 दिसंबर को चुनाव की मतगणना होगी।
मतदान अधिकारियों व कर्मियों को चुनाव सामग्री कराया रिसिव:
निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह की ओर से प्रत्येक बूथ पर नगर निकाय चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है। इसके पहले शुक्रवार को एकमा प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल के मैदान में सभी मतदान अधिकारियों व कर्मियों ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लिया। जहां से सहायक निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा उन्हें चुनाव सामग्री प्रदान कर उनके मतदान केंद्रों पर चुनाव ड्यूटी सुनिश्चित करा दिया गया। इसको लेकर बने विशाल पंडाल व खेल मैदान में शुक्रवार को मतदान अधिकारियों व मतदान कर्मियों की भीड़ उमड़ी। बीडीओ डॉ सत्येंद्र पाराशर, सीओ कुमारी सुषमा, नपं ईओ अनिरुद्ध कुमार आदि ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय प्रशासन कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर एकमा अंचल पुलिस निरीक्षक बीपी आलोक व एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।