राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान परसागढ़ बाजार में छापेमारी कर 80 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान अवैध शराब के धंधेबाज सोना फ को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य धंधेबाज विजय चौधरी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बाद से सारण पुलिस लगातार अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों और शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग