राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रविवार को नगर पंचायत एकमा बाजार में होने वाले मतदान को लेकर महिला और आदर्श बूथ भी बनाया गया है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में स्थित मध्य विद्यालय हंसराजपुर के बूथ संख्या 11/1 को पिंक बूथ और मतदान केंद्र संख्या 11/2 को मॉडल भूत बनाया गया है। इसकी जानकारी देते हुए एआरओ सह बीडीओ डॉ सत्येंद्र पाराशर ने बताया कि हंसराजपुर मध्य विद्यालय में स्थित दो बूथों को विशेष रूप से सजाया संवारा गया है। जहां मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उधर एकमा थाना अध्यक्ष देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में नगर पंचायत बाजार के विभिन्न वार्डों में फ्लैग मार्च निकालकर भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए अपील की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग