राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना पुलिस ने सरयू नदी के किनारे दियरा इलाके में अभियान चलाकर भट्ठी समेत बड़े पैमाने पर तैयार व कच्चे देशी शराब को नष्ट कर दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी नदी के किनारे भट्ठी लगाकर बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री की जा रही है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए मांझी के प्रभारी थानाध्यक्ष देवानन्द व एसआई राम विचार राम के नेतृत्व में थाना पुलिस नदी के रास्ते दियरा इलाके में पहुंचकर चिन्हित स्थलों पर छापेमारी कर सैकड़ों लीटर देशी शराब बनाने वाली कच्ची सामग्री, महुआ, आधा दर्जन शराब की भट्टी, दर्जनों प्लास्टिक के जार सहित देसी शराब निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले अर्धनिर्मित सामग्री को बरामद कर नष्ट कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग