राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। शुक्रवार की देर शाम यूपी-बिहार के बॉर्डर पर स्थित जयप्रभा सेतु के मांझी चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग की पुलिस ने 57 पेटी शराब लदी एक पिकअप वाहन को जब्ज करने के साथ हीं दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया । जिसकी कीमत साढ़े पांच लाख रुपये है। चेकपोस्ट पर मौजूद एएसआई सियाराम साह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार तस्कर रिश्ते में पिता- पुत्र हैं। जो 57 पेटी रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब लखनऊ से पिकअप पर लोड कर मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। तस्करों ने बड़ी ही बारीकी से शराब के कार्टून के ऊपर से शिमला मिर्च की बोरियां लाद रखी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग