राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में अपने ससुराल में रह रहे एक दामाद ने शराब बेचने से मना किया तो उसकी सास, साली व पत्नी ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल दामाद मसरख थाना क्षेत्र के बड़वा घाट बाबू छपिया गांव के अमावस राउत के पुत्र रामानुज राउत है। जिसका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में शनिवार की संध्या किया गया है। घायल ने थाने में पहुंच अपनी आप बीती सुनाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।पीड़ित ने बताया कि वह अपने पत्नी के साथ अपने ससुराल गलिमापुर धनेश्वर राउत के यहां रहता है।उसके ससुर वार्ड सदस्य भी है।वह पोखरेरा ईट भट्ठा पर मजदूरी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग