राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। अनुमंडल क्षेत्र के मशरक, इसुआपुर, तरैया, अमनौर और मढ़ौरा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए प्रशासन पूरी तरह जिम्मेवार है । इसकी उच्च स्तरीय जांच करा कर शराब माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। यह बातें जिला भाकपा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के पश्चात मढ़ौरा में कही। प्रतिनिधि मंडल के नेता रामबाबू सिंह ने कहा कि शराबबंदी के बावजूद शराब का बिकना प्रशासन की पोल खोलने के लिए काफी है। इतना ही नहीं जहरीली शराब की चुलाई अनुमंडल के सभी प्रखंडों में धड़ल्ले से बेरोक टोक जारी है और प्रशासन मूक दर्शक बना है। हरिबल्लम सिंह ने कहा कि अब तक सरकारी आंकड़े से 67 लोग काल के गाल में समा चुके है जब कि वास्तविक आंकड़ा सैकड़ा पार का है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग