राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भिखारी ठाकुर लोक साहित्य एवं संस्कृति महोत्सव के तत्वावधान में लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 135 वीं जयन्ती समारोह 18 दिसम्बर को सारण के जिला मुख्यालय छपरा के तेलपा स्थित भिखारी ठाकुर चौक पर धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि मॉरीशस के पूर्व उपप्रधानमंत्री हरीश बुद्धू की पत्नी डॉ. सरिता बुद्धू होंगी। इसकी जानकारी देते हुए महोत्सव के महासचिव डॉक्टर लाल बाबू यादव ने कहा कि डा.सरिता बुद्धु मॉरीशस भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन की अध्यक्ष भी हैं और भारत सहित विभिन्न भोजपुरी भाषा- भाषी देशों में भोजपुरी के ब्रांड एम्बेसडर की भूमिका भी निभाती हैं। वे हिन्दी, भोजपुरी एवं अंग्रेजी में कन्यादान सहित कई पुस्तकों की लेखिका भी हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को सुबह 10 बजे तेलपा स्थित भिखारी चौक पर उनके व उनके सहकर्मियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। समारोह में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य, बुद्धिजीवी, संस्कृति कर्मी एवं कवि व शायर आदि भाग लेंगे। समारोह में सोनल मिश्रा और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक रामेश्वर गोप की टीम द्वारा भिखारी के गीतों खासकर प्रसिद्ध नाट्यकृति विदेशिया की झाँकी भी प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक के साथ ही संगठनों के प्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे। डॉ. यादव ने लोगों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग