राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मद्यनिषेध कानून के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले एवं संदिग्ध आचरण के आरोप में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरूद्ध लगातार अनुशासनिक/ विधिक कार्रवाई की जाती है। वर्ष 2016 से अबतक कुल 47 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनिक/ विधिक कार्रवाई की गई है, जिसमें से 08 पुलिस पदाधिकारी/ कर्मी को सेवा से बर्खास्त भी किया गया है। साथ ही इस वर्ष 2022 में अबतक कुल 22 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनिक/ विधिक कार्रवाई की गई है जिसमें कई को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग