- आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को भेजा जेल।
- मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के तख्त भिठ्ठी का है।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमारी करने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।जहाँ पुलिस ने दोनों युवकों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के तख्त भिठ्ठी का है।गिरफ्तार पॉकेटमार भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोलाबाग निवासी मनोज कुमार राम एवं विशाल राम बताया जाता है।मामले की प्राथमिकी तख्त भिठ्ठी निवासी ओमप्रकाश दुबे ने दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उक्त पॉकेटमारों द्वारा पॉकेट से पांच सौ रुपये निकाले जाने की बात बताई गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग