नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। अमनौर विधानसभा क्षेत्र के जगदीश पुर गांव में भाकपा माले के गरीब मजदुर की हक की लराई के महान
माले के पूर्व महासचिव कॉमरेड विनोद मिश्र के 24वीं स्मृति दिवस मनाई गई।माले के कार्यकर्ताओं ने बिनोद मिश्रा के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर लाल सलाम की सलामी दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड सचिव कॉमरेड जीवनन्दन राय ने किया।इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव सभा राय ने कहा की फासीवादी ताकत लगातार मजदूर विरोधी कानून बनाकर गरीब मजदूर और किसानों को कई सदी पीछे धकेलने की कोशिश कर रही है लेकिन जैसे कॉ विनोद मिश्र उस दौर में फासीवादी ताकत को धूल चढ़ाते हुए पार्टी को खड़ा किया। माले आज भी फासीवादी ताकत से लगातार लड़ते हुए मजदूर वर्ग के पक्ष में जीत के तरफ बढ़ रही है। अमनौर एरिया कमेटी सचिव जिवनंदन राय ने कहा कि इस दौर की फांसीवादी ताकत से लड़ने के लिए गरीब असहाय व वंचित तबकों को गोलबंद करते हुए कारपोरेट सरकार के खिलाफ 15 फरवरी की रैली में बड़ी संख्या में गांधी मैदान पहुंचेंगे। आज के कार्यक्रम में पार्टी जिला कमेटी सदस्य विजेंद्र मिश्र, आइसा जिला सचिव दीपंकर मिश्र, रोहित साह ,नंद राउत, अमर राम, चंद्रदीप माझी व अन्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग