राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। पोझी बुजुर्ग स्थित आवास पर माननीय कला एवं संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया स्व० यदुवंशी राय मुफ्त चिकित्सा शिविर का उद्धघाटन:जिले की एक मात्र महिला शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ० इशिका सिन्हा द्वारा 190 बच्चों का मुफ्त स्वास्थ्य जाँच एवं दवा वितरण किया गया। शिविर में जन्म से ले कर सोलह वर्ष तक की बच्चे बच्चियों को मुफ्त परामर्श दिया गया। मुफ्त दवा का वितरण किया गया जैसे एल्बेंडाजोल, विटामिन डी3, कैल्शियम, आयरन की गोली, एंटीबायोटिक अमोक्सिसलिन, टैक्सोन और खांसी की सीरप इत्यादि। डॉ:सिन्हा ने ठंड से बचने के लिए उपाय भी बताए। रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ाने के लिए विटामिन c से भरपूर फल जैसे अमरूद, संतरा,आंवला खाने की सलाह दी। इस अवसर पर देव रक्षित इमेजिंग सेन्टर के डॉ: रितेश कुमार रवि एवेम धड़कन क्लिनिक के डॉ:हिमांशु कुमार सहित, रजनीश यादव( निदेशक रॉय डायग्नोस्टिक्स), बिट्टू कुमार राय,शैलेश यादव, कमलदेव, सुभाष सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। माननीय मंत्री ने ये भी बताया कि अगला मुफ्त चिकित्सा शिविर 19 जनवरी को लगाया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग