राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सेमरी पंचायत अंतर्गत ग्राम महेश छपरा में एक महिला को पड़ोसी के द्वारा मारपीट कर घायल करने की मामला सामने आया। पीड़ित महिला महेश छपरा गांव निवासी ऊषा देवी पति जलेश्वर पंडित ने मशरक थाना में लिखित आवेदन के साथ न्याय की गुहार लगाई है, आवेदन में कहा है कि ऊषा देवी को कोई भाई नहीं है,वे अपनी पिता की पुश्तैनी मकान में रहती है।ऊषा देवी के पटीदार श्रीनाथ पंडित वगैरह तीन लोगों के द्वारा मारपीट किया गया, उषा देवी को उन लोगों के द्वारा घर से घसीट कर बाहर निकाल दिया गया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों के द्वारा उषा देवी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। इस मामले में दूसरे श्रीनाथ पंडित पिता स्वर्गीय दुर्गा पंडित के द्वारा पीड़ित महिला के खिलाफ मकान कब्जा करने के संदर्भ में मशरक थाना में लिखित शिकायत किया गया है ,पुलिस प्रशासन के द्वारा दोनों आवेदन के आधार पर इस मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग