- पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी,तीन लोगों को किया नामजद।
- मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर का है।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला एवं उसके पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर का है।पीड़िता गीता देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें तीन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि हमलोग दरबाजे पर बैठे थे। तभी पड़ोसी पृथ्वी राय, रमेश राय एवं गौरी देवी लाठी- डंडे से लैस हो दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया।बचाव में मेरा पुत्र बिटु कुमार आया तो नामजदों ने उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग