- अलग-अलग कांड में बरामद 200 लीटर से अधिक देशी शराब का किया गया विनष्टीकरण
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 57 लीटर देशी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की प्राथमिकी एसआई उमेश चंद्र प्रसाद के बयान पर दर्ज की गई है। गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के कमता निवासी सर्वेदेव राय, देवेन्द्र महतों गोपालपुर के राजेश चौधरी एवं चेतन छपरा के राजेश राय शामिल है। इधर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को अलग- अलग कांड में बरामद 200 लीटर से अधिक देशी शराब को बनियापुर थाना परिसर में विनष्टीकरण किया गया।मौके पर अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग