राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। यूपी-बिहार बॉर्डर पर जयप्रभा सेतु के मांझी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान उत्पाद पुलिस ने 75 पीस अंग्रेजी फ्रूटी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार चेकपोस्ट पर उत्पाद पुलिस के एएसआई अमित कुमार दल बल के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इस क्रम में उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक बाइक को रोककर जब पुलिस ने तलाशी ली तो बैग में 180 एमएल की 75 पीस फ्रूटी शराब बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने बाइक सवार मुस्तफा अली पिता मोहम्मद शब्बीर, हैदर अली पिता मोहम्मद मुख्तार जिला मनेर पटना के निवासी को गिरफ्तार कर लिया। अापकाें बात दें कि जिले में लाेगाें की माैत के बाद प्रशासन काफी सतर्कता व सख्ती बरत रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग