राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सभी अतिथि सहायक अध्यापक वेतन भुगतान नहीं होने पर 21 दिसंबर से धरना प्रदर्शन करेंगे। 20 दिसंबर तक का भुगतान कराने का अल्टीमेटम दिये है। इस बावत शिक्षक कुलपति से मिलने पहुंचे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। उनलोगों ने आवेदन दिया। जिसमें बताया है कि यदि 20 तारीख तक उनकी मांगों को पूरा नहीं की जाएगी तो वह विश्वविद्यालय में 21 दिसंबर से धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगी। मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से डॉ.हरिमोहन कुमार पिंटू,डॉ.विकास कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार यादव,डॉ. विभु दत्त केसरी,डॉ. नीतू सिंह, डॉ.राजेश कुमार, दीपशिखा, डॉ. उपेंद्र गिरी, डॉ. राम जी पांडे डॉ. अजीत कुमार ,एवं डॉ. श्यान आदि समेत अन्य मौजूद थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग