राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण एसपी के निर्देश पर दाउदपुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग गांवों से देशी शराब बरामद करने के साथ हीं एक कारोबारी व एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दाउदपुर पुलिस ने पहले सिसवां बुजुर्ग गांव में छापेमारी कर 40 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी बलेसरा गांव निवासी संजय साह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शराब पीकर घर में हंगामा व परिजनों से मारपीट करने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कोहड़ा पुरानी बाजार निवासी एक संजय गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ कर दोनों को जेल भेज दिया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग