राष्ट्रनायक न्यूज।
नयागांव (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक वर्तमान मुखिया के पति सह पूर्व मुखिया ने जबरन एक महिला के जमीन पर घर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस बात की जानकारी मुखिया के पड़ोस की उक्त महिला को हुई तब महिला ने इसकी शिकायत नयागांव पुलिस से किया। शिकायत पर नयागांव पुलिस पहुंचकर तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया। हालांकि इसे लेकर वहां अभी माहौल काफी गर्म है। नया गांव थाना क्षेत्र के उक्त वर्तमान मुखिया के पति सह पूर्व मुखिया पर नौकरी का झांसा देकर ₹500000 ठगने तथा युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उक्त पूर्व मुखिया उसके पुश्तैनी जमीन पर अनाधिकार जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग