राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण के राजद के एमएलसी के पूर्व प्रत्याशी सुधांशु रंजन को जान को खतरा है। उन्होंने एसपी व डीआईजी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके पहले भी छह से अधिक बार आवेदन देकर गुहार लगा चुके है। विदित हो कि पूर्व में कई बार उनके ऊपर हमला का प्रयास किया जा चुका है। जिसकी लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। उनका आरोप है कि पुलिस अधिकारी इसे सीरियस नहीं ले रही है। अगर मेरे साथ कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार पुलिस होगी। इसकी गुहार उन्होंने डीजीपी के स्तर के अधिकारियों से लगाई है। कहा कि अगर फिर भी मुझे सुरक्षा प्रदान नहीं किया जाता है तो सरकार के पास जायेंगे। आये दिन कई प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों पर जानलेवा हमला हो रहे है। कुछ लोगों को गोली मार दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग