मैथिली शुक्ल। राष्ट्रनायक न्यूज।
दाउदपुर (सारण)। थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में छापेमारी कर छह शराब कारोबारियों व पांच शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बीरेन्द्र राम ने बताया कि जिले के चार थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब से दर्जनों लोगों की मौत के बाद सारण के एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर शराबियों व कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिससे नशेड़ियों व कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। मंगलवार को गिरफ्तार किये गए धंधेबाजों में अरियांव गांव से शम्भू माँझी बबिता देवी और राधा माँझी दाउदपुर चट्टी से अनूप कुमार उर्फ कन्हैया बभनबलिया से मलु माँझी तथा घोरहट से राकेश कुमार के अलावा नशेड़ी क्रमशः लड्डू कुरैशी बीरेन्द्र साह रंजय राम दशरथ राम शिव शंकर राम तथा विद्यापति सिंह को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग