राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मशरख एवं इसुआपुर तथा बनियापुर में शराब से हुई मौत को लेकर बनियापुर 115 विधान सभा के युवा नेता सुमित कुमार गुप्ता ने सरकार से मुआवजा देने की माँग किया है। सुमित गुप्ता ने कहा की ग़रीब, दलित आशाहया परिवार के कमाई करने वाले व घर चलाने वाला व्यक्ति की मौत के बाद परिवार सहित बाल बच्चे की जीवन कष्ट दायक हो गया है और खाने के लिए घर में एक दाना भी नहीं है तो इस विषम परिस्थितियों से गुजर रहे लोगों को के लिए मैं सुमित कुमार गुप्ता अनुरोध कर रहा हूँ बिहार सरकार से की आगे आए और उन सभी परिवार को मुआवजा दे। सुमित कुमार गुप्ता ने कहा कि शराब से मरे हुए व्यक्ति के परिवार बाल, बच्चे आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं किसी घर में कोई साधन नहीं है खाने पर लोग विवश हो गए हैं उन सब को देखते हुए जितने भी लोग मशरख, इसुआपुर,व तरैया, बनियापुर में शराब के कारण मरे हैं उन सभी के साथ इस दु:ख की घड़ी में मैं उनके साथ खड़ा हुँ और जितना हम से बन पायेगा वो हम सहयोग करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग