राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के कादीपुर पंचायत अंतर्गत कादीपुर गांव में पंचायत सरकार भवन बनने की स्वीकृति मिल चुकी है।लेकिन कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।जिसको लेके नगरा अंचल कार्यालय के कर्मी लोगों को सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नोटिस देने गांव में पहुंच गए।नोटिस के नाम सुनते ही स्थानीय ग्रामीण कर्मी पर भड़क गए और विरोध करते हुए नोटिस लेने से साफ मना कर दिया।तथा सीओ मोहित सिन्हा से भी मौजूद लोगो से बात चीत होते होते कहा सुनी सुरू हो गई।लोगो का कहना था की ये नोटिस हमलोग नहीं लेंगे।सबसे पहले जो पानी गिरता है उस समस्या का समाधान करे तब जाकर बनेगी।वहीं कहा सुनी की सूचना पर पहुंचे नगरा ओपीध्यक्ष शिवनाथ राम ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।मिली जानकारी के अनुसार कादीपुर गांव स्थित एक गड्ढा है।गांव में निवास कर रहे सैकड़ों लोगों के घर का पानी उस गढ़ा में गिरता है।ग्रामीणों का कहना है की अगर यहां पंचायत सरकार भवन बन जायेगा तो हम लोगो का पानी कहां गिरेगा।वहीं सीओ मोहित सिन्हा ने बताया की लोगो द्वारा नोटिस लेने से मना कर दिया गया जिसके बाद पोस्ट ऑफिस द्वारा भेजवा दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग