राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। जहरीली शराब मामले में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार की टीम मशरक पहुंची। एसएसबी जवान के साथ मशरक के बहरौली पहुंची टीम ने मरने वाले सभी परिवार से मुखिया अजीत सिंह के साथ मुलाकात किया। इसके बाद मशरक नगर पंचायत के शास्त्री टोला सहित अन्य गांव के अलावे अस्पताल पहुंची।मशरक के बहरौली सहित अन्य गांवों में घर-घर जाकर मृतक के आश्रितों से घटना से लेकर चिकित्सा एवं राहत तक विस्तृत जानकारी एकत्रित किया। परिजनो का आधार कार्ड एवं उनके घर की तस्वीर भी ली। आयोग की जांच में आखिर घटना कैसे हुई, जो मौतें हुई है उसका कारण क्या है,अगर शराब से मौत हुई है तो वह शराब कहां से पिए थे, फिर उसके बाद घर पर परिजनों को क्या बताएं, कब शरीर में हरकतें होनी शुरू हुई, उसके बाद कब अस्पताल पहुंचाया गया, अस्पताल में क्या व्यवस्थाएं मिले फिर उन्हें जब रेफर किया गया तो अस्पताल के द्वारा क्या सुविधाएं दी गई, क्या निजी एंबुलेंस से गए थे या फिर सरकारी एंबुलेंस से गए थे, फिर वहां उचित सुविधाएं मिल पाई थी या नहीं मिल पाई थी, पटना जाने के दौरान उनके साथ क्या इलाज और कैसा हुआ और फिर जो है सरकार के द्वारा उन्हें क्या सहायता मिली इन बिंदुओं पर जो है वह जांच कर रहे है, और परिवार वालों से सभी बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित कर कलमबद्ध किया। जहरीली शराब से मरने वाले किस तरह के लोग हैं उनकी आर्थिक स्थिति क्या है, किस तरह से वह कमाते थे, कहा शराब पिए थे। आयोग के सदस्य मीडिया को कुछ भी बताने से परहेज किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग