राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में आयोजित शिविर में प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।मौके पर डॉ एस के विधार्थी समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच में सहयोग किया। इस दौरान गर्भावस्था के दौरान होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव तथा रोगग्रस्त माताओं को गर्भावस्था के इलाज के लिए चिकित्सक के संपर्क में रहने की सलाह दी गई। शिविर में गर्भवती माताओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, विडाल, यूरिन, वीडीआरएल, कोरोना समेत गर्भस्त शिशु की गतिविधि को देखा गया। जांच उपरांत सभी गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम,आयरन की दवाएं दी गई वही प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में ही करानें की सलाह दी गई।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन