केरल में दिघवारा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
दिघवारा (सारण)। दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के अनंत-मिर्जापुर निवासी शहजाद हुसैन की मौत सड़क हादसे में हो गई। शहजाद की उम्र लगभग 22 वर्ष की थी। बताया जाता है कि शहजाद वहां वेल्डिंग का कार्य करता था। वह सुबह अपने काम के दरमयान पाईप सें भरी ऑटो में जा रहा था। तभी एक ब्रेकर पर अचानक उसकी ऑटो पलट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी शादी अभी 5 महीने पूर्व बगही गाँव में हुई थी। इसके पिता कदम रसूल पहले ही खुदा को प्यारें हो गए थें। शहजाद 6 भाईयों में 5 वाँ स्थान था। पूरे घर में मातम का माहौल है। पत्नी, माँ,भाईयों का रो-रोकल बुरा हाल है। पिछले एक महीने पहलें ही वो काम करने के लिए केरल गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग