प्रतापपुर में 30 लीटर देशी शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार
डोरीगंज(सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गाँव से पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी में प्रतापपुर गाँव से करीब भ 30 लीटर देशी शराब जब्त किया गया है। वहीं मौके से धंधेबाज प्रतापपुर गाँव निवासी एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। धंधेबाज शांति देवी अपने घर मे देशी शराब बेचने का धंधा करती थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग