डीलर द्वारा रंगदारी में अनाज नहीं देने पर मारपीट
डोरीगंज(सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के मुरऊतपुर गाँव में रंगदारी में अनाज माँगने को लेकर डीलर के साथ मारपीट एवं लुटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध मे डीलर हेवन्ती देवी ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें कहा गया है कि गाँव के ही पंकज कुमार एवं विक्रम कुमार मेरे जन वितरण दुकान से अक्सर रंगदारी कर अनाज का उठाव कर लिया करते है। इसी क्रम में जब अनाज का वितरण कर रही थी तो वे दोनों पहुँचकर केवल गेहुँ माँगने लगे जब मैने गेहुँ एवं चावल दोनों देने की बात कही तो वे लोग मुझे जाति सुचक गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगे। साथ ही वे लोग गल्ले मे रखे पांच हजार रुपए , दुकान का लाइसेंस, पासबुक एवं रजिस्टर लेकर फरार हो गए।
थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम ने बताया कि मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग