डोरीगंज में दो दर्जन विधुत बिल बकायदारों का कटा कनेक्शन
डोरीगंज(सारण)। मुसेपुर बलुआ एवं खवासपुर गाँव में विद्युत बिल बकायदार करीब दो दर्जन से भी अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन विभाग के द्वारा काट दिया गया है। इस दौरान डिस्कनेक्शन की कारवाई के साथ ही विद्युत कर्मियों के द्वारा उपभोक्ताओ को बकाए बिल का पर्चा भी हाथो हाथ दिए गए ताकि उपभोक्ता शीघ्र जमा कर फिर कनेक्शन चालू करा सके। वहीं विभाग की अर्चना कुमारी ने बताया कि इस कारवाई के दौरान मुसेपुर बलुआ निवासी डोमन राय, अवधेश राय, रूदल राय, जगू राय, देवव्रत राय, परमा राय, शम्भू राय, अरविंद कुमार, समेत करीब 20 बकायेदारो एवं खवासपुर गांव में ओमप्रकाश महतो, सुरेश महतों, रमेश चौधरी, लालबाबु चौधरी सहित 14 लोगों के विरूद्ध डिस्कनेशन की कार्यवाई की गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग