- दो मिनट का मौन धारण कर शराब कांड के दिवंगत आत्माओं को दी गई श्रद्धांजलि
राष्ट्रनायक न्यूज।
छफरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण की जिला बैठक चंद्रावती पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर तथा वंदेमातरम गान के साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय किसान मोर्चा उपाध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा इस वर्ष का अंतिम मन की बात प्रधानमंत्री की रविवार को होगी। जिसे सभी बुथों पर सुना जाए तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयन्ती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। भाजपा छपरा सारण का कार्य सराहनीय है। उन्होंने अपने ओजपूर्ण वाणी से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का कार्य किया। जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने विगत कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सफल करने के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा धन्यवाद प्रेषित किया। जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का रीढ़ बताया। बैठक में राष्ट्र परिषद सदस्य उमेश तिवारी, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष तुफैल अहमद कादरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरि नारायण सिंह, रामा कान्त सोलंकी, प्रमुख राहुल राज, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, वंशीधर तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, लालबाबू कुशवाहा, तारा देवी, राजेश ओझा, जय शंकर बैठा, महामंत्री शांतनु कुमार,रामाशंकर मिश्र शांडिल्य ,अनिल कुमार सिंह, मंडल प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी, विरेन्द्र पाण्डेय, मीडिया प्रभारी संजय सिंह, आई टी सेल संयोजक मुन्ना सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक हेम नारायण सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंद्र उपाध्याय, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक उमाकांत पाण्डेय, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश प्रसाद सिंह, अनुसूचित जन जाति मोर्चा त्रिलोकी नाथ शर्मा, नमामी गंगे संयोजक चन्द्रशेखर सिंह, प्रोफेसर के बी सिंह, प्रमोद सिग्रीवाल, अमरजीत कुमार सिंह, तथा भाजपा जिला के सभी सदस्य आदि उपस्थित हुए। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन महामन्त्री अनिल कुमार सिंह ने किया। बैठक के पश्चात जहरीली शराब कांड में हुई मृत्यु के लिए दो मिनट का मौन रख कर सभी को श्रद्धान्जली दी गई।
More Stories
सारण के 318 पंचायत में 6 लाख की लागत से बनना है पुस्तकालय, मुखिया नहीं ले रहे है रूची, अबतक नहीं खुला एक भी पुस्तकालय
15वीं वित्त आयोग ने 318 ग्राम पंचायतों के 1807 गांव के विकास को ले भेजा 32.28 करोड़, स्वच्छता, पेयजल व गली-नाली के लिए किये जाएंगे खर्च
गांव के विकास को ले 15वीं वित्त आयोग से जिला परिषद व पंचायत समिति को अनटायड व टायड मद में प्राप्त हुआ 16.46 करोड़ राशि