- अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने की कारवाई।
- जिले में जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की मौत के बाद भी अपनी कारगुजारियों से बाज नही आ रहे धंधेबाज।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से शराब के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही मौके से 14 लीटर देशी शराब भी बरामद कर लिया।गिरफ्तार लोगों में हरपुर छतवा मलिया टोले के मिठ्ठू राम एवं हरपुर दक्षिण टोला के देव कुमार सिंह शामिल है।एएसआई बिजेंद्र नारायण के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली कि मिठ्ठू राम एवं देवकुमार सिंह अपने घर पर शराब को रख विक्री कर रहे है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ बल के सहयोग से धंधेबाजों को पकड़ लिया गया और तलाशी के दौरान शराब भी बरामद कर लिया गया। मालूम हो कि हाल के दिनों में जिले के मशरख और इसुआपुर सहित कई अन्य प्रखंडो में जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।बावजूद इसके शराब के धंधेबाज अपनी कारगुजारियों से बाज नही आ रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग