राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/ रसूलपुर (सारण)। पुलिस ने पूर्व के शराब बरामद मामले में दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की देर रात्रि मोहब्बत नाथ मठिया गांव में पुलिस ने छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान शराब बरामद मामले में फरार कारोबारी रणधीर भारती एवं शिवजी भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. थाना अध्यक्ष रामचंद्र तिवारी ने जानकारी दी. थाना अध्यक्ष ने कहा शराब बंदी को सख्ती से पालन कराने के लिए रसूलपुर प्रशासन शराब बेचने के साथ साथ पीने वाले लोगों पर भी करवाई कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग