राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में गुरुवार को बकरी चराने जाने के दौरान सांप ने डंस लिया जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान अजीत कुमार उम्र 11 वर्ष पिता महेश साह गांव सेमरी निवासी के रूप में हुई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि अजीत कुमार बकरी चराने नहर पर गया था वही पर सांप ने डंस लिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग