राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। जहरीली शराब मामले में बुधवार को मशरक पहुंची राष्ट्रीय मानवाधिकार की टीम ने मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मशरक थाना का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक पहुंचे जहाँ उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी से जरूरी जानकारी हासिल किया। जब पूछताछ कर आयोग के सदस्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक के कायार्लय से बाहर निकले तो उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों का कोई उत्तर नही दिया और अपनी गाड़ी में बैठ झटपट निकल गए। चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने बताया कि आयोग के सदस्य ने मुख्यतः जहरीली शराब पीकर आए मरीजों की संख्या, मृतकों की संख्या के विषय मे पूरी जानकारी हासिल किया वही टीम के सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में घूम घूम कर मुआयना किया।वही थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश चौधरी से भी बात चीत की।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग