- मानवाधिकार आयोग की 10 सदस्य टीम जहरीली शराब से मरे लोगों के स्वजनों से की बात
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। जिले में जहरीली शराब से लोगों की मौत के बाद केंद्रीय मानवाधिकार आयोग की 10 सदस्यीय टीम जांच के लिए छपरा पहुंची हुई है। टीम द्वारा छपरा सदर अस्पताल में जानकारी जुटाने के बाद मामले की तहकीकात के लिए टीम के सदस्य मशरक, इसुआपुर, अमनौर में जांच के बाद गुरुवार को तरैया पहुचे और मृत लोगों के स्वजनों एवं बीमार लोगों से बातचीत की। टीम के सदस्यों ने पूरे घटना की विस्तृत जानकारी लिया और एक-एक बिंदु पर पूछताछ किया। हालांकि टीम ने अपना परिचय देने एवं मीडिया से जानकारी शेयर करने को लेकर परहेज किया। टीम ने तरैया थाना क्षेत्र के छपिया बिंद टोली में जहरीली शराब से मरे वीरेंद्र राम और नथुनी राम के स्वजनों से मिलकर उनके मौत से सम्बंधित जानकारी इकट्ठा की और उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं गत माह जहरीली शराब से तरैया गांव निवासी विवेक कुमार सिंह, चैनपुर निवासी चिकित्सक राम नगीना सिंह की मौत हो गई थी। जिनके यहां भी केंद्रीय टीम पहुचकर घटना की जानकारी ली और मौत का कारण जाना। टीम के सदस्यों ने मृत लोगों के स्वजनों से पूछा कि जो मरे हैं वह क्या करते थे, उन्होंने कब शराब पी थी, शराब पीने के बाद उन्हें क्या जानकारी दी गई, उनके द्वारा कब जानकारी दी गई, जानकारी मिलने के बाद आपने क्या किया, उन्हें अस्पताल कैसे पहुंचाया गया, वहां पर क्या सुविधा मिली, जब रेफर किया गया तो एंबुलेंस मुहैया कराया गया या प्राइवेट गाड़ी करके आप सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल गए तो वहां पर क्या सुविधा थी, सरकारी अधिकारी अभी तक जानकारी लेने आए या नहीं, शव का पोस्टमार्टम हुआ या नहीं, पीने वाले लोग किस वर्ग के थे, शराब पीने का क्या कारण था, मरने वाले व्यक्ति के परिवार की क्या हालत है, आदि सभी बदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई। केंद्रीय जांच टीम के साथ मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा, तरैया थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम, समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग