राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाने की पुलिस ने भुईली गांव के चंवर में छापेमारी कर 80 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से मछली पकड़ रहे आठ मछुआरों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिले के मछुआरों के द्वारा अवैध देशी शराब छिपाकर चंवर में रखा गया था। गिरफ्तार मछुआरों में पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरागी टोला निवासी वीरेन्द्र साहनी, सुरेश साहनी, डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के सोमुआपुर गांव के राजेन्द्र साहनी, राधामोहन साहनी, रामायण साहनी, दीनदयाल साहनी, मुन्द्रिका साहनी, कोटवा थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव के योगेन्द्र साहनी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मछुआरों ने पुलिस को बताया कि भुईली गांव के कुछ लोगों के सहयोग से शराब का कारोबार चलाया जाता है। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार मछुआरों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग