राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखण्ड के जैतियाँ गांव में बी एस एफ जवान के घर में बन्द घर का ताला तोड़ कर लाखो के जेवरात की चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी देते हुए जवान के रिश्तेदार बिट्टू तिवारी ने बताया कि मेरे जीजा बृजभूषण तिवारी जो कि बीएसएफ में किशनगंज में तैनात है। इनके अलावा घर के सभी सदस्य कुछ महीने से अपने पुत्र के छपरा स्थित मकान में रहते है। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा फोन पर जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव से बाहर खेत मे एक अटैची मिला है जिसमें बैंक के कागजात भी मिले है जिसपर उनका नाम है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची माँझी थाना पुलिस मामले के उदभेदन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग